简体中文
繁體中文
English
Pусский
日本語
ภาษาไทย
Tiếng Việt
Bahasa Indonesia
Español
हिन्दी
Filippiiniläinen
Français
Deutsch
Português
Türkçe
한국어
العربية
اردو
बाहुबली प्रभास हिन्दी लिखते और पढ़ते हैं
एब्स्ट्रैक्ट:इमेज कॉपीरइटBaahubalii- Twitterमहेंद्र बाहुबली यानी दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास बॉलीवुड की फ़िल्म 'सा
इमेज कॉपीरइटBaahubalii- Twitter
महेंद्र बाहुबली यानी दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास बॉलीवुड की फ़िल्म 'साहो' के ज़रिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं.
प्रभास की आने वाली फ़िल्म 'साहो' को लेकर उनके फ़ैंस में काफ़ी उसाह है. जब से उनकी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है तभी से फ़ैंस 30 अगस्त के इंतज़ार में हैं. फ़िल्म को रिलीज़ होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है, ऐसे में हर रोज़ फ़िल्म से जुड़ी कोई न कोई ख़बर सामने आ रही है. हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभास ने फ़िल्म से लेकर अन्य कई बातों से पर्दे उठाए.
विद्या बालन ने क्यों कहा- वो ख़ुद को धार्मिक नहीं बताना चाहतीं
प्रभास के अनुसार उन्हें लगा था कि 'साहो' फ़िल्म की शूटिंग एक साल के अंदर ख़त्म हो जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं.
वो कहते हैं, ''प्लानिंग कर रखी थी लेकिन वो तो बाहुबली-2 के लिये भी की हुई थी, पर उसके एक्शन्स की वजह से बहुत टाइम लग गया. 'साहो' में 50 लोग हॉलीवुड से आये, एक्शन के कई सीन आबू धाबी में शूट किये गए, क्वालिटी का पूरा ध्यान रखते हुए ज़्यादा समय लगा और 2 साल बीत गए. पर मैं इस फ़िल्म को दो साल से ज़्यादा समय नहीं देना चाहता था.
इमेज कॉपीरइटPrabhas Instagram
प्रभास ख़ुद को शर्मीला मानते हैं. जब उनसे उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में पूछा गया तो शर्माते हुए उन्होंने कहा, ''मैं स्कूल और कॉलेज में कभी लड़कियों से बात नहीं करता था और पिछले सात सालों से सब मेरी शादी के पीछे पड़े हैं, पर ये तो जब होनी होगी हो जाएगी''
कश्मीर में रुकी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग
जब प्रभास से उनकी भाषा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मैं हिन्दी लिख और पढ़ सकता हूँ. मैंने 'साहो' के लिए भी अपने सारे डायलॉग्स हिन्दी में लिखे और फिर पढ़े. इस फ़िल्म के डायरेक्टर सुजीत जिनकी 'साहो' सिर्फ़ दूसरी फ़िल्म है, वो भी ये बात सुनकर चौंक गए लेकिन ये देख कर उन्हें ख़ुशी हुई.''
इमेज कॉपीरइटUV Creations- Twitter
आम तौर पर आज कल फ़िल्में पूरे भारत में देखी जाती हैं, लेकिन जब फ़िल्म को हिट करवाने के तरीक़े को लेकर प्रभास से सवाल किया गया तो जवाब में प्रभास ने कहा, ''फ़िल्म की कहानी सुपर हिट होनी चाहिए, चल वो अपने आप जाएगी. मेरी माँ के गाँव में सलमान ख़ान की 'मैंने प्यार किया' 150 दिनों तक लगी हुई थी, मेरे ग्रैंड फ़ादर की यह सबसे फेवरेट फ़िल्म थी''.
'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी नज़र आएँगी. ये जोड़ी अभी से ही सबको पसंद आ रही है. तीन दिन बाद 'साहो' बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है और उनका लेटेस्ट गाना ''बेबी वोंट यू टेल मी'' लोगों के बीच धूम मचा रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
अस्वीकरण:
इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
WikiFX ब्रोकर
vantage
VT Markets
IC Markets Global
STARTRADER
TICKMILL
EBC FINANCIAL GROUP
vantage
VT Markets
IC Markets Global
STARTRADER
TICKMILL
EBC FINANCIAL GROUP
WikiFX ब्रोकर
vantage
VT Markets
IC Markets Global
STARTRADER
TICKMILL
EBC FINANCIAL GROUP
vantage
VT Markets
IC Markets Global
STARTRADER
TICKMILL
EBC FINANCIAL GROUP
